CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय सहायता के लिए मोदी का जताया आभार

502 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के तहत 1664 करोड़ रुपए की मदद करने का निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास योजना-2017 के तहत दोनों हिमालयी राज्यों के लिए उक्त अतिरिक्त आवंटन को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी हिमालयी राज्यों में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा,“केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड हेतु यह धनराशि आवंटित करने के लिए प्रत्येक उत्तराखंड वासी की ओर से हार्दिक आभार।”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के तहत 1664 करोड़ रुपए की मदद करने का निर्णय लिया है ताकि दोनों पहाड़ी राज्यों में औद्योगिक विकास को गति मिले और रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में पलायन की समस्या है। रोजगार के अवसर नहीं होने से वहां लोग बड़ी संख्या में पलायन करते हैं इसलिए वहां औद्योगिक विकास आवश्यक है।

Related Post

CM Nayab Saini

यमुना को साफ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी…, सीएम सैनी ने उपायुक्तों को दिए आदेश

Posted by - March 16, 2025 0
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान यमुना में पलूशन का मुद्दा जोरशोर से उछला था। तब आम आदमी पार्टी (AAP)…
Ganga Expressway

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

Posted by - May 2, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे (Expressways)  निर्माण का मॉडल अब पारंपरिक ढांचे से आगे निकलकर तकनीक-आधारित निगरानी और प्रबंधन की…
Kangana Ranaut

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

Posted by - October 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की एक और शेड्यूल की…