CM Dhami

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

322 0

देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आज हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष- उल्लास और देश को गौरान्वित करने वाला क्षण है। आज का यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है।

 

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में श्री रामलला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। आज का यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

Related Post

CM Bhajan Lal

मानवीय मूल्यों के उत्थान और विकास में संतों का महान योगदान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - July 17, 2024 0
लाडनूं/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि किसी भी प्रदेश की समग्र उन्नति का आकलन केवल…
Coronation Automated Parking

सीएम की प्ररेणा से जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास

Posted by - June 25, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग (Coronation Automated Parking) योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा…
CM Dhami

दिल्ली में बनेगी डबल इंजन की सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Posted by - January 25, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह…