CM Dhami congratulates Lakshya Sen on winning the Australian Open title

CM धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने पर दी बधाई

105 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।

Related Post

PM Modi

‘हरेकृष्ण महताब ने इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में अहम भूमिका निभाई’: PM नरेन्द्र मोदी

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को ‘उत्कल केसरी’ हरेकृष्ण महताब की ओर से लिखित पुस्तक ‘ओडिशा…

राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव…