CM Dhami

सीएम धामी ने किया सात अक्तूबर को गढ़ भोज दिवस मनाने का आह्वान

319 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सात अक्तूबर को गढ़भोज दिवस के लिए वीडियो संदेश जारी किया, जिसके माध्यम से राज्य के स्कूलों, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, स्वैच्छिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह के साथ देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी एवं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भोजन के कारोबार, सेवा के कार्यों से जुड़े उत्तराखंडियों से गढ़ भोज दिवस मनाने का आह्वान किया है।

बता दें कि राज्य बनने के बाद राज्य आंदोलन का सूत्र वाक्य रहा कोदा, झंगौरा, खाएंगे उत्तराखंड बनाएंगे, नारे को साकार करने के लिए द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में वर्ष 2000 से गढ़भोज अभियान शुरू किया गया।

अभियान ने उत्तराखंड के परंपरागत भोजन को थाली और आर्थिकी का माध्यम बनाकर मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

पेरिस में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान

गढ़भोज दिवस की शुरुआत हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी की ओर से 7 अक्तूबर को प्रति वर्ष मनाने की गई। वर्ष 2023 में गढ़ भोज दिवस उत्तराखंड और देश के 7 अन्य राज्यों के साथ विदेशों में 15 हजार स्थानों में 20 लाख छात्रों व आमजन ने भाग लिया। इस वर्ष गढ़भोज दिवस का विषय गढ़भोज से निरोगी काया पर आधारित है।I

Related Post

मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला…
अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…
Nayab Singh Saini

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी हरियाणा की बेटी: नायब सैनी

Posted by - September 23, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को लेकर सोशल मीडिया पर चल…
CM Dhami

सीएम धामी ने पत्रकारों का बीमा शुरू करने का दिया आश्वासन

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी…