CM Dhami

पुरानी दरों पर ही होगी वाहनों में फिटनेस, सीएम धामी ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

430 0

देहरादून: सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के द्वारा परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है जिसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी वह सुविधा अब दिनांक 22 फरवरी 2024 से दिनाँक 21 फरवरी 2025 तक भी लागू रहेगी।

सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। इस सुविधा हेतु परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से मांग कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा आज पूरी कर दी गई है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त और सक्षम प्रदेश की ओर उत्तराखंड

Posted by - August 4, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को आईएसबीटी के निकट एक सभागार में आयोजित संवाद उत्तराखंड ‘विकास…
rajnath singh

CM रहते गोद लिए डॉक्टर ‘बेटे’ की शादी में पहुंचे राजनाथ सिंह

Posted by - February 28, 2021 0
गाजीपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने गाजीपुर पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री रहने…