CM Dhami

अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं लगाएं… मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से की अपील

196 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ जनजागरुकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ” के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

CM ने व्यापारियों से अपील की

मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल हमारे देश का पैसा देश में रहेगा, बल्कि भारत वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पलटन बाजार की दुकानों का भ्रमण किया तथा “स्वदेशी अपनाओ राष्ट्र को मजबूत बनाये” के स्टीकर लगाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों, उपहारों एवं दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह न केवल एक प्रेरणादायक पहल होगी, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी सुदृढ़ करेगी।

भारी संख्या में उपस्थित थे लोग

इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संघों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और नागरिकों ने मिलकर स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया तथा मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमूह ने “स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ” के नारे के साथ अभियान को समर्थन दिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी व व्यवसायी उपस्थित थे।

Related Post

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।
NV RAMANA

सुप्रीम कोर्ट : जस्टिस एनवी रमना हों सकते हैं अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया !

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज एनवी रमना (NV Ramana) देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) हो…