CM Dhami

धामी की चंपावत को बड़ी सौगात, जिले में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज

99 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के लिए भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों। चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक ठोस कदम है।”

Related Post

Pulwama Encounter

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Posted by - April 2, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Pulwama Encounter) में अब तक तीन आतंकियों के…
covid Woman Warrior

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान बनीं ‘कोविड वुमन वाॅरियर’ सम्मान 31 जनवरी को

Posted by - January 30, 2021 0
श्यौरपुर। श्यौरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान आज मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने कोरोना काल में…
जस्टिस अब्दुल नजीर

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ में शामिल रहे जस्टिस…