CM Bhajanlal Sharma

CM भजनलाल शर्मा ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किया भ्रमण

221 0

भरतपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को सुबह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण किया। उन्होंने उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट तक जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उद्यान में भ्रमण कर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। शर्मा ने भी पर्यटकों से आत्मीयता से बातचीत कर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में उनके अनुभव जाने।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि यह राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की प्रजाति की विविधता के लिए देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, इसलिए जिला प्रशासन यहां आने वाले पर्यटकों के लिए संचालित सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट पर केवलादेव शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और आमजन की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

शिवराज सरकार के मंत्री ने महंगाई के लिए नेहरू के 15 अगस्त 1947 के भाषण को बताया जिम्मेदार

Posted by - July 31, 2021 0
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में मंत्री कैलाश सारंग ने अजीबोगरीब बयान दिया है। सारंग ने…
इलेक्टोरल बॉन्ड

संसद के शीतकालीन सत्र में इलेक्टोरल बॉन्ड पर घमासान जारी, ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का बिल पेश

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन है। संसद परिसर में कांग्रेस इलेक्टोरल बॉन्ड में पारदर्शिता…
कर्नाटक पर 'सुप्रीम' फैसला

कर्नाटक पर ‘सुप्रीम’ फैसले से बढ़ी बीजेपी की चिंता, येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 अयोग्य विधायकों की याचिका पर गुरूवार को आए सुप्रीम कोर्ट के…
Draupadi Murmu

जनता के प्रति उत्तरदायित्व ही संसदीय प्रणाली की शक्ति: राष्ट्रपति

Posted by - November 3, 2025 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष…