CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, आरएसएस प्रमुख भागवत से की मुलाक़ात

225 0

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) साेमवार शाम अलवर दौरे पर पहुंचे। शर्मा का हेलिकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय के मैदान में उतरा। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता औऱ कार्यकर्ताओ एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आरएसएस कार्यालय केशव कृपा पहुंचे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से उन्होंने मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) के आगमन को लेकर अलवर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Alwar

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे। यहां उनके परिजनों से मिलकर उन्होंने संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री टेल्को चौराहे के पास पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा से भी मिले। पिछले दिनों पूर्व मंत्री के बेटे का निधन हो गया था।

इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधायक बालक नाथ, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष संजय नरूका, बन्ना राम मीणा, जय आहूजा, मोहित यादव, रमन गुलाटी सहित जिला कलेक्टर डॉक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

डेब्यू टेस्ट में गांगुली के शानदार शतक को 25 साल पूरे, द्रविड़ ने भी इसी दिन किया था पदार्पण

Posted by - June 22, 2021 0
22 जून 1996, यानि कि आज से ठीक 25 साल पहले भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रेसीडेंट सौरव…
CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

Posted by - May 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.…