Circle Rate

लखनऊ में जल्द सर्किल रेट में होगी बढ़ोतरी, प्रशासन ने प्रस्तावित नया सर्किल रेट जारी किया

140 0

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ  में अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 10 वर्ष बाद प्रस्तावित नया डीएम सर्किल रेट (New DM Circle Rate) जारी कर दिया है। आपत्तियां दूर करने के बाद एक अगस्त से इसको लागू किया जाएगा। नये डीएम सर्किल रेट (New DM Circle Rate) में कृषि भूमि पर 15, व्यावसायिक पर 25 और बहुमंजिला भवनों पर 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। दुकान, कार्यालय व गोदाम पर औसतन 20 फीसदी की वृद्धि की गई है।

इससे पहले 2015 में जब नया सर्किल कृषि भूमि पर 15, व्यावसायिक पर 25 और बहुमंजिला भवनों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी रेट (Circle Rate)  तय किया गया था, उस दौरान कुछ ऐसे स्थान थे, जहां दुकान, कार्यालय व गोदाम के रेट कम थे। इसे विसंगति मानते हुए इस बार दूर किया गया है। ऐसी जगहों के रेट 40 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। अब इनमें समानता हो गई है।

ये हुए अहम बदलाव

गैर कृषि भूखंड व भवन, जिसकी चौहद्दी में यदि कोई व्यवसायिक गतिविधि है, तो ऐसे भूखंडों व भवनों की दर निर्धारित करने के बाद 20 फीसदी मूल्य बढ़ाया जाएगा। इसका मतलब है कि यदि किसी गैर कृषि भूखंड के अगल-बगल दुकान, गोदाम आदि है तो खरीदार को 20 फीसदी अधिक मूल्य देना होगा। यदि कोई इसे बेचेगा तो भूमि का मूल्यांकन निर्धारित गैर कृषि दर से 50 फीसदी बढ़ाकर किया जाएगा। कृषि भूमि में फलदार व बिना फलदार वृक्ष की वर्तमान दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो दर पहले थी, वही लागू रहेगी।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

जो दरें प्रस्तावित की गई हैं उससे संबंधित सुझाव और आपत्तियां दो से 17 जुलाई के बीच सुबह 10 से पांच बजे तक सभी उप निबंधक कार्यालयों, सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में दी जा सकती है। इसके अलावा aiglko01@gmail.com, aiglko02@gmail.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं। निस्तारण 27 जुलाई तक होगा।

जिलाधिकारी विशाख जी (DM Vishakh G) ने बताया कि बीते दशक में शहर में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। सेगमेंट सड़कें विहिनत की गई हैं। जो भी आपत्तियां या सुझाव हैं वह मेल के जरिये या फिर सीधे संबंधित अफसर के कार्यालय में दे सकते हैं।

Related Post

ममता बनर्जी

ममता बोली- NRC के डर से 30 लोगों ने की आत्महत्या, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Posted by - December 17, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे प्रदेश में NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स) के डर…
Yashwant Sinha

सीएम राव पूरी कैबिनेट के साथ यशवंत सिन्हा का करेंगे स्वागत लेकिन पीएम मोदी का नहीं

Posted by - July 2, 2022 0
हैदराबाद: हैदराबाद में टीआरएस ने संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के स्वागत की जबरदस्त तैयारी कर…
CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 18, 2025 0
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एक दिवसीय दौरे पर…