Chief Secretary

मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड की मरम्मत के लिए की समीक्षा

551 0

देहरादून: मुख्य सचिव (Chief Secretary) डॉ. एस. एस. संधु (Dr. S. s. Sandhu) ने गुरुवार को सचिवालय में मसूरी मॉल रोड (Mussoorie Mall Road) की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य (Beautification work) के अंतर्गत प्रत्येक कार्य के पूर्ण होने की पहले से ही समय सीमा निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगाए जाएं साथ ही, वेंडर्स के लिए वेंडिंग ज़ोन चिन्हित कर लिए जाएं।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी चौक के गोल चक्कर का डायमीटर छोटा किया जाए ताकि ट्रैफिक कंजेशन की समस्या दूर हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि सड़क को बार बार न खोदना पड़े। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में तेजी से हो रहा टीकाकरण, वैक्‍सीनेशन 30 करोड़ पार

Related Post

Investment

प्रदेश में निवेश के नए युग का आगाज, एमओयू से ग्राउंड ब्रेकिंग तक ऐतिहासिक प्रग

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते पौने नौ वर्षों में विकास की वह यात्रा तय की…
CM Yogi

हमारी सत्ता तो राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण का साधन है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश स्तरीय…
19th National Jamboree

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भारत से लेकर एशिया-प्रशांत तक की लड़कियों को मिला प्रतिभा दिखाने का वैश्विक मंच

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree ) व डायमंड जुबली समारोह, भारत के अब…
CM Yogi and Rajnath Singh unveiled the statue of warrior Uda Devi Pasi.

हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणा हैं वीरांगना ऊदा देवीः सीएम योगी

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की स्वाधीनता में वीरों व वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है।…