pushkar

मुख्यमंत्री और ऋतु खंडूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट का किया स्वागत

652 0

देहरादून: राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) ने आज मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का स्वागत किया। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों के ब्योरे के साथ ही भविष्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं की तस्वीर दिखाई दी। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पांचवीं विधानसभा के तीन दिवसीय प्रथम सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने सरकार की ओर से अब तक किए गए कार्यों को सदन पटल रखा।

राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की जरूरतों के मुताबिक योजनाएं शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5G मोबाइल नेटवर्क व हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा देने के साथ ही मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थल के रूप में बदलने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु उनके अभिभाषण में रहे। सरकार 31 मार्च से पहले लेखानुदान को पारित कराना चाहती है।

यह भी पढ़ें : दूसरी पारी में योगी सरकार दूर करेगी बेरोजगारी

Related Post

CM Yogi reviews preparations for Khichdi Mela

20 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने…
Paddy

धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से होगी खरीद

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान (Paddy) खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में अलग-अलग…