चंद्रयान-2: ‘तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया- रितु करिधाल

1095 0

लखनऊ डेस्क। भारत ने ‘चंद्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण कर एक और इतिहास रच दिया है। हालांकि, इसरो ने ‘चंद्रयान-2’ लॉन्च करने के साथ ही एक और बड़ी योजना पर काम कर रहा है। इसरो के इस मून मिशन की लॉन्चिंग रितु करिधाल श्रीवास्तव के सुपरविजन में हुई है जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रितु कभी आईआईटी के पीछे नहीं भागीं।

ये भी पढ़ें :-आजात शत्रु शीला दीक्षित का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

आपको बता दें रितु कारिधाल का पालन-पोषण लखनऊ के ही मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है। उन्होंने नवयुग गर्ल्स कॉलेज से इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां उन्होंने फिजिक्स से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद रितु ने GATE पास कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस (IISc) बेंगलुरू में दाखिला लिया। यहां रितु ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली। वर्ष 1997 में रितु इसरो से जुड़ीं।

ये भी पढ़ें :-70 की उम्र में ऐसी दिखेंगी ये महिलाएं, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो 

जानकारी के मुताबिक रितु कहती हैं, ‘तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया। मैं हमाशा सोचा करती थी कि अंतरिक्ष के अंधेरे के उस पार क्या है। विज्ञान मेरे लिए विषय नहीं जुनून था।’ रितु ने इसरो में कई अहम प्रोजेक्ट किए। वह मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।

Related Post

आजम खान

2019 में आई गठबंधन की सरकार तो अफसरों से साफ कराऊंगा मायावती के जूते – आजम खान

Posted by - April 15, 2019 0
रामपुर।  संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी और ऐक्ट्रेस जया प्रदा पर अश्लील बयान देकर चौतरफा घिरे एसपी नेता आजम खान…
फिल्म 'मिमी'

फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर की फोटो

Posted by - February 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कृति…