Bsp chief mayawati

केंद्र सरकार तत्काल सुनिश्चित करे ऑक्सीजन सप्लाई: मायावती

1321 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने केंद्र सरकार से अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई को तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही मायावती (Mayawati) ने केंद्र सरकार से निजी व सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की अलग-अलग कीमतों में एकरूपता लाए जाने की मांग की है।

 

वैक्सीन की कीमतों में हो एकरूपता

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा है कि देश में कोरोना की वैक्सीन का दाम केंद्र व राज्य सरकारों ने अलग-अलग तय किया है। प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में भी वैक्सीन के दाम अलग-अलग हैं। भारत सरकार को इस मामले में दखल देने की जरूरत है।इस संबंध में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर अमल किया जाए, बहुजन समाज पार्टी की केंद्र सरकार से यही मांग है।

 

औद्योगिक सप्लाई बंद करें, ताकि अस्पतालों में सप्लाई हो ऑक्सीजन

इसके साथ ही मायावती (Mayawati) ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी है। इस कमी के मद्देनजर केंद्र सरकार ऑक्सीजन के औद्योगिक व कमर्शियल प्रयोग को रोके। साथ ही इसकी सप्लाई तत्काल अस्पतालों को सुनिश्चित करे। इमरजेंसी दवाओं की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

देश में कोरोना की भयावह स्थिति

देश में कोरोना की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को कोरोना के तीन लाख से भी ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए। प्रदेश में पिछले वर्ष 11 सितम्बर को राज्य में सर्वाधिक कोरोना मरीज 7,103 पाए गए थे, वहीं इस साल हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

गत वर्ष सितम्बर में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 113 मौतें हुई थीं। गुरुवार को यह आंकड़ा भी टूट गया। 24 घंटे में यूपी में 34,379 नए कोरोना के मरीज मिले, वहीं 195 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ह 16,514 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। वर्तमान में प्रदेश में 2,59,810 एक्टिव मामले हैं। यह प्रदेश में सर्वाधिक सक्रिय मरीजों की संख्या है। इसमें से 2 लाख पांच हजार मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Related Post

cm yogi

देश के संकल्पों को बढ़ाने में मददगार होगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का भावः सीएम योगी

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। मुख्यमंत्री…
Balvatika

15 अगस्त को नन्हें सपनों को नई उड़ान देगी योगी सरकार, क्रियाशील होंगी 3000 से अधिक बालवाटिकाएं

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 15 अगस्त को प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक…
AK Sharma

विपक्षियों को रास नहीं आ रही देश की खुशहाली, कर रहें राष्ट्रहित का विरोध : एके शर्मा

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित…
CM Yogi

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवगठित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण के निर्देश दिए…