पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

1201 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया है कि वह हर किसी की वाहवाही लूट रही हैं। पूजा हेगड़े ने कैंसर से जूझ रहे दो बच्चों के लिए एक बड़ी कीमत दान की है।

बता दें कि हाल ही में पूजा हेगड़े ने कैंसर से जूझ रहे दो बच्चों के लिए 2.50 लाख रुपए का दान किया है। पूजा हाल ही में क्योर फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यह आयोजन 6वें द्विवार्षिक ‘कैंसर क्रूसेडर्स इंविटेशन कप’ की घोषणा के लिए रखा था। जो एक विश्व स्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट है।

इस कार्यक्रम की खास बात रही कि इसका आयोजन बाल कैंसर रोगियों के सपोर्ट के लिए फंड इकठ्ठा करने और जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था। ऐसे में पूजा हेगड़े ने भी दो बच्चों के लिए 2.50 लाख रुपए का दान किया है।

हौंसले को सलाम, अब शासन की बागडोर संभाल नई इबारत लिख रही हैं प्रेरणा सिंह 

पूजा ने इस खास मौके पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा काम है, जो सिर्फ अभिनेताओं या मशहूर हस्तियों को ही करना चाहिए। यह आपके अंदर से आना चाहिए। जो समाज ने दिया है, उसे वापस करने की आदत और संस्कृति बनाना महत्वपूर्ण है। आप नहीं जानते कि ऐसा करके आप कितने लोगों को प्रेरित करते हैं।

इसके बाद पूजा ने कहा कि मेरी तरफ से यह एक छोटा सा योगदान था। ज्यादातर कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज संभव है। पैसे के अभाव में यह रुकना नहीं चाहिए। प्यार से किया गया छोटा सा काम बहुत आगे तक जाता है। जितना संभव हो, हमें उतना औरों के लिए करना चाहिए।

बता दें कि पूजा बॉलीवुड में ‘मोहनजो दाड़ो’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वो तेलुगू भाषा में रिलीज हुई ‘अला वैकुंठपुर्रमलू’ में नजर आईं। वहीं जल्दी ही पूजा प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।

Related Post

दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं

Posted by - September 3, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो के मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत…

वीराने में नहीं रह रहते जज, कोविड में लोगों के बुरे हालात से वाकिफ़ हैं- सरकार के तर्क पर बोला HC

Posted by - August 26, 2021 0
जज वीराने में नहीं रहते हैं और महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली की स्थिति से भली भांति वाकिफ़…
Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर विशेष: सशस्त्र रथवानों से लड़ता एक नि:शस्त्र विरथी ‘योद्धा’

Posted by - December 25, 2022 0
देशवासियो, सादर-वंदे मातरम! 25 दिसंबर,2022 को  दाऊदादा जी (पंडित अटल बिहारी बाजपेयी) (Atal Bihari Vajpayee) को उनकी जन्मतिथि पर याद…
CM Dhami

सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें और संजय सेठ को जिताएं: पुष्कर सिंह धामी

Posted by - May 2, 2024 0
रांची। रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…