Campaign against unauthorized e-rickshaws launched

अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान का आगाज

152 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो (E-Rickshaws-Autos) के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया।

प्रतिदिन चलेगा अभियान, प्रदेश में 915 ई-रिक्शा (E-Rickshaws) सीज और 3035 का हुआ चालान

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा (E-Rickshaws) सीज और 3035 का चालान हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हुई। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होती रहेगी। इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा में 363 ई-रिक्शा (E-Rickshaws) पर कार्रवाई

अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मीरजापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा (E-Rickshaws) पर कार्रवाई हुई।

Related Post

AK Sharma

सीएम फेलोज पिछड़े निकायों को विकास की मुख्यधारा में लाने में मदद करेंगे: एके शर्मा

Posted by - February 24, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री…
Ram

रामोत्सव 2024: कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार

Posted by - January 5, 2024 0
अयोध्या : योगी सरकार (Yogi Government) कण-कण में व्याप्त राम (Ram) के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक…
AK Sharma

गलत कार्यों में शामिल विद्युत कार्मिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ दर्ज होगी एफआईआर: एके शर्मा

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को…
CM Yogi flagged off the 'Run for Corporation' marathon

सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण है महाकुम्भ 2025 : मुख्यमंत्री

Posted by - January 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ 2025 को सहकारिता का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण…