प्रीपेड प्लान लॉन्च

BSNL ने लॉन्च किया 199 और 499 रुपये का प्रीपेड प्लान

1276 0

टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इंडियन प्रीमियम लीग (IPL 2019) को देखते हुए अपने प्रीपेड यूजर्स के  लिए खास प्लान लॉन्च किए हैं। BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 199 रुपये और 499 रुपये वाले दो प्लान पेश किए है।उन यूजर्स को मुफ्त में डेटा दिया जा रहा है जो बीएसएनएल के 4 जी सिम में अपग्रेड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा सैमसंग, जानें इसके फीचर

आपको बता दें पहला प्रीपेड प्लान है 199 रुपये का जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है वहीं 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको 90 दिनों की वैधता मिलती है। 199 रुपये में यूजर्स को मुफ्त में कॉलिंग और रोजाना 1 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है वो भी 28 दिनों के लिए।बीएसएनएल का नया आईपीएल रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है

ये भी पढ़ें :-Vivo ने लॉन्‍च किया शानदार iQOO Smartphone, 256 GB स्टोरेज और 4000mAh की बैटरी से लैस है फोन 

वहीं दूसरी तरफ 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. ये दिल्ली और मुंबई सर्कल के लिए भी लागू है। कंपनी इस दौरान 1 जीबी डेटा रोजाना दे रही है। यानी की 90 दिनों के लिए आपको 90 जीबी डेटा मिलता है। बीएसएनएल का ये प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध है।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी

Posted by - April 18, 2019 0
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से घोषित उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर…

बर्थडे स्पेशन: फिल्में ना करने के बावजूद कम नहीं हुआ शेट्टी का रुतबा

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज यानी 11 अगस्त को सुनील शेट्टी अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी पिछले काफी…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।