CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की

342 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को गुजरात-राजस्थान के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की।

इस दौरान शर्मा (CM Bhajan Lal) ने हिकलिंग से आगामी नाै से 11 दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट’ में ब्रिटिश निवेशकों की सहभागिता पर चर्चा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के अवसरों, आर्थिक विकास की संभावनाओं तथा प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों के बारे में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के साथ जानकारी साझा की।

हिकलिंग ने मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal)  को सौर ऊर्जा क्षमता में राजस्थान को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई भी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal)  ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को ‘राइजिंग राजस्थान किट’ भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - August 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांवों के सुनियोजित विकास पर फोकस करते हुए कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड…
CM Dhami

सीएम धामी से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

Posted by - October 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार…

एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डाक्टरों ने दी जानकारी

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऐम्स में भर्ती कराया…
Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से सशक्त हुआ सुशासन का मॉडल

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के…
CM Dhami inaugurated the MP Sports Festival.

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - December 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान…