बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिया पांच करोड़ का डोनेशन

1255 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना के खिलाफ जंग में पांच करोड़ का डोनेशन दिया है। कोरोना के खिलाफ जंग में कई बॉलीवुड स्टार्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उर्वशी ने भी पांच करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। उर्वशी ने कहा कि हमें इस लड़ाई में साथ चलने की जरूरत है और कोई भी दान छोटा नहीं होता है।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टर क्लास की जानकारी दी थी। इस क्लास में उर्वशी ने लोगों को फ्री में जुंबा, तबाटा और लैटिन डांस सिखाया। उनका सेशन उन सभी के लिए मुफ्त में खुला है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और ये डांस फॉर्म सीखना चाहते थे। उन्होंने सेशन में जुम्बा, ताबता और लैटिन डांस सिखाया।

पैरालम्पिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक ने लिया संन्यास, अब ये पद संभालेंगी

टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास के चलते 1.8 करोड़ लोग उर्वशी के साथ जुड़े। इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दिया। उर्वशी रौतेला ने कहा कि मैं न केवल अभिनेताओं, राजनेताओं, संगीतकारों या पेशेवर एथलीटों की आभारी हूं बल्कि उन सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद कर रहे हैं, क्योंकि हम सभी को एक दूसरे की मदद करने की आवश्यकता है। कोई भी दान छोटा नहीं होता। हम साथ मिलकर इस वायरस को हरा सकते हैं।

Related Post

CM Dhami takes holy dip in Sangam

धामी बोले – प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुम्भ

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भनगर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चल रहा है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करने…
किसान के लिए खुशखबरी

बड़ी खुशखबरी: किसानों की समस्या का मोदी सरकार ने किया समाधान, 31 दिसंबर आखिरी तारीख

Posted by - December 23, 2019 0
बिजनेस डेस्क। किसानों की परेशानियों को देखते हुए मोदी सरकार उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाई हैं। मोदी…
एनसीबीएस वैज्ञानिक

भारतीय भाषाओं में कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे एनसीबीएस के वैज्ञानिक

Posted by - May 4, 2020 0
नई दिल्ली। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से जुड़े राष्ट्रीय जीव विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने लोगों को…