CM Vishnu Dev Sai

भाजपा उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी : मुख्‍यमंत्री साय

226 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज गुरुवार काे हरियाणा दाैरे पर रवाना हुए। साय रायपुर के माना एयरपोर्ट पर मीड‍िया से चर्चा करते हुए कहा क‍ि रायपुर दक्ष‍िण उपचुनाव में भाजपा की जीत स‍ुन‍िश्‍च‍ित है। इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं, हम सामने वाले को कभी भी कमजोर नहीं मानते हैं। रायपुर दक्ष‍िण भाजपा की पारंपर‍िक सीट है। यहां से भाजपा आठ बार से लगातार व‍िजयी हो रही है। भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल अपनी जीत दर्ज की और इस बार सांसद चुने गए।

उल्‍लेखनीय है क‍ि मुख्यमंत्री साय (CM Sai) , उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हरियाणा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने दौरे को लेकर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं, दोनों उपमुख्यमंत्री भी साथ जा रहे हैं। शपथ के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है।

उन्‍होंने (CM Sai) कहा कि‍ रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है, बृजमोहन अग्रवाल आठ बार लगातार विजयी हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं। निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

चुनाव आयाेग के मुताबिक रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

Related Post

PM Modi

स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitaram Raju) की 125 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए…
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी के साथ संसद में कांग्रेस सांसदों ने किया दुर्व्यवहार, हुई कार्रवाई की मांग

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में बलात्कार के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को लोकसभा में महिला अपराध को लेकरचर्चा हो…
Oxygen 1

‘दिल्ली के किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी?’ हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी लिस्ट

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार (Kejriwal Government) से उन अस्पतालों की लिस्ट मांगी जिसमें ऑक्सीजन की कमी…