CM Yogi

सीएम योगी के काफिले में घुसी भाजपा विधायक की कार

965 0

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) की फ्लीट में भाजपा विधायक की कार घुसने से हड़कंप मच गया। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे वह राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद कोविड से संबंधित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के लिए परेड मैदान स्थित आईट्रिपलसी सभागार में पहुंचे।

इसी दौरान चायल कौशाम्बी के भाजपा विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी मुख्यमंत्री के  फ्लीट में घुस गई। इससे सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भाजपा विधायक की गाड़ी का चालान कर दिया। जिस समय गाड़ी सीएम के फ्लीट में घुसी उस समय विधायक गाड़ी से उतरकर सभागार में चले गए थे।

  • योगी कोविड से संबंधित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे प्रयागराज
  • जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बृहस्पतिवार को 1129 लोग संक्रमित पाए गए जबकि, चार लोगों की मौत हो गई। मरीजों में कई शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी भी शामिल हैं। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में हैं।

जिले में जिस तरह कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, उसके मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बेहद कम है। बृहस्पतिवार को 152 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसे देखते जांच का दायरा बढ़ाया गया है। हालांकि इसी के अनुपात में मरीज भी बढ़े हैं। बेली और एसआरएन कोरोना मरीजों से फुल हो चुके हैं। रेलवे अस्पताल भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कराया जा रहा है। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित पीएम आवास को भी आरक्षित करने की तैयारी चल रही है।

Related Post

Mukhtar Abbas Naqvi

चुनाव आयोग से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल , कहा- SC समुदाय के अपमान के लिए TMC के खिलाफ की जाए ‘कड़ी’ कार्रवाई

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi)  के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को…
CM Yogi

जनजीवन सामान्य, लेकिन सतर्कता की आवश्यकता: सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहराइच में जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण…
Operation Kayakalp

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: शिक्षा का हुआ कायाकल्प, सुविधा नहीं, मिशन लेकर आगे बढ़ी सरकार

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने अपने 8 साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में…