BJP

BJP ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस राज्य का बनाया प्रभारी

625 0

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर (Union Ministers Narendra Singh Tomar) और गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को क्रमश: राजस्थान और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया। दोनों ही राज्यों में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला नजदीकी और रोचक हो गया है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। इस राज्य में भी राज्यसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्या राजनीति में सौरव गांगुली करेंगे एंट्री, नई पारी के दिए संकेत

देश के 15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों को भरने के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश से 11 सीटें, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से छह-छह, बिहार से पांच तथा आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सीटें खाली हो रही हैं। इनके अलावा, मध्य प्रदेश और ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो तथा उत्तराखंड से एक सीट खाली हो रही है। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून है। नतीजे 10 जून को घोषित किये जाएंगे।

पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री की जगह स्वयं को प्रधान-सेवक के रूप में देखा है : मोदी

Related Post

झारखंड विधानसभा चुनाव

कांग्रेस छल और स्वार्थ की , जबकि बीजेपी कर्म और सेवा की कर रही है राजनीति

Posted by - December 3, 2019 0
नई​ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले चुनावी सभा कर…

नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Posted by - January 11, 2019 0
नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि…
TVSN Prasad

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Posted by - May 7, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और…
CM Yogi in Janta Darbar

किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं… मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में किया आश्वस्त

Posted by - November 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग…