मायावती

बीजेपी ने पीएम पद उम्मीदवार पूछकर किया 130 करोड़ मतदाता का अपमान : मायावती

988 0

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष से बार-बार उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प पूछने को लेकर बीजेपी की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि भगवा पार्टी 130 करोड़ मतदाताओं का अपमान कर रही है।

ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन?

बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया कि बीजेपी एण्ड कम्पनी के लोग यह कहकर जनता का अपमान कर रही है कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए नेतृत्व की कमी है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन? लेकिन देश ने इस का तगड़ा व माकूल जवाब तब भी दिया था व जल्द ही एक और जवाब जरूर देगा।

मोदी आचार संहिता उल्लंघनों के अनेक गंभीर आरोपों के बावजूद आजादी से घूम रहे हैं,चुनाव आयोग को धन्यवाद

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि मोदी चुनाव आचार संहिता उल्लंघनों के अनेक गंभीर आरोपों के बावजूद बिना किसी परवाह के आजादी से घूम रहे हैं। चुनाव आयोग को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इसीलिए अब इन्होंने हर जगह महिला सम्मान व मयार्दाओं की सीमा भी लांघनी शुरू कर दी है। वाकई बीजेपी और आरएसएस ने पांच वर्षो तक लाजवाब नेता देश पर थोपा।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: आज डिंपल के लिए मांगेगे ये बड़े नेता वोट

मायावती का यह बयान मोदी के वाराणसी में रोड शो से कुछ घंटों पहले आया

मायावती का यह बयान मोदी के वाराणसी में रोड शो से कुछ घंटों पहले आया है। पिछले लोकसभा चुनावों में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार वह सपा और रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर गठबंधन के तहत बसपा 38, सपा 37 और रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने राज्य की दो सीटें- रायबरेली और अमेठी कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। पहले तीन चरणों में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 26 सीटों पर चुनाव हो चुका है, वहीं 54 लोकसभा सीटों पर अगले चार चरणों में चुनाव होंगे।

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह ने स्वास्थ्य की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर ट्विट कर विराम…

आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी

Posted by - June 24, 2021 0
अवमानना मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश होने के लिए सूरत…
Pushkar Singh Dhami

स्मार्ट सिटी के कार्यों में आएगी तेजी, मछली बाजार की समस्या होगी खत्म

Posted by - April 12, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…
महंगाई पर प्याज की मार

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे।…