नए साल 2020 का स्वागत

बिग बॉस 13 : पुटकी-गुत्थी Swag से करेंगी नए साल 2020 का स्वागत

839 0

मुंबई। बिग बॉस के घर में हर मौके पर सेलिब्रेशन होता है, लेकिन इस बार न्यू ईयर 2020 का सेलिब्रेशन खास होने वाला है। 31 दिसंबर को घर में न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा। नए साल के जश्न के लिए घर में कई मेहमान एंट्री होने वाली हैं।

https://twitter.com/BiggBoss/status/1211948214972059649

हाल ही में गुत्थी (सुनील ग्रोवर) ने घर में आकर एंटरटेनमेंट को तड़का लगाया था। बीते एपिसोड में एक बार पिर से सलमान खान के साथ गुत्थी को देखा गया। आज (31 दिसंबर) को घर के अंदर एक बार फिर पहुंचने वाली हैं, जो घरवालों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करेंगी और आज की महफिल में उनके साथ उनकी छोटी बहन पुटकी (सनी लियोनी) भी होंगी।

बिग बॉस 13 का एक प्रोमो में दिखाया है कि घर वाले किस तरह से घर में नए साल का जश्न मनाने वाले हैं। प्रोमो में गुत्थी सबको गुदगुदाते हुए दिखाई दे रही हैं। घर में जाते ही पहले गुत्थी ने अपनी बहन पुटकी को सबसे मिलवाया। गुत्थी सबको बता रही है कि, उनकी बहन और उसमें केवल एक मिनट का अंतर है। इन दोनों बहनों में काफी कुछ एक जैसा है। इतना ही नहीं गुत्थी और पुटकी का तो पाउट भी सेम टू सेम नजर आता है।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1211936381099892736

गुत्थी इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। गुत्थी से कहती है कि सिद्धार्थ आजकल अपनी रजाई में नजर ही नहीं आते। उनकी जगह कोई न कोई उसके बिस्तर में लेटा नजर आता है। बस फिर क्या था गुत्थी ने सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाया साथ में रजाई को लाया गया और फिर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके बिस्तर में जा लेटी।

सिद्धार्थ शुक्ला ने याद दिलाया कि गुत्थी तो शादीशुदा है। इसका जवाब देते हुए गुत्थी ने कहा कि, वह तो पूरा परहेज रखती है तो डरने की जरूरत नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला और गुत्थी की इस हरकत को देखकर घरवालें अपनी हंसी को रोक नहीं पाए और जमकर लोटपोट हो रहे हैं। यह शो आज रात यानि मंगलवार को प्रसारित होगा।

Related Post

आईजी ने अनाथ गौरी को लिया गोद

आईजी मोहित अग्रवाल ने अनाथ गौरी को लिया गोद, बोले- बड़ा अफसर बनाएंगे

Posted by - February 2, 2020 0
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिनों आपरेशन मासूम को यूपी पुलिस ने सफलतापूर्वक खत्म किया था। बता दें कि…
गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा : उपराष्ट्रपति बोले-गुरुजनों की शिक्षा और संस्कारों को सार्थक बनाएं

Posted by - July 5, 2020 0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ कहा…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

गारंटी अवधि में खराब एलईडी बल्ब बदले जाएं: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर की पूर्व संध्या पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य…