SP

सपा को लगा बड़ा झटका, विधान परिषद में खत्म हुआ नेता प्रतिपक्ष का पद

548 0

लखनऊ: उच्च सदन में समाजवादी पार्टी (SP) से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छीन ली गई है। विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार को लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) की नेता प्रतिपक्ष की मान्यता खत्म कर दी है अब वो सिर्फ सपा दल के नेता के तौर पर सदन में रहेंगे। आपको बता दें कि बुधवार को सदन में 10 लोगों का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब सदन में समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या 9 रह गई है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर सपा के लाल बिहारी यादव को सबसे कम समय मिला है। विपक्ष में किसी भी दल के सदस्य को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए उसके पास सदन की कुल संख्या का 10 प्रतिशत हिस्सा होना अनिवार्य है। 27 मई को नेता प्रतिपक्ष बने लाल बिहारी यादव को गुरुवार को हटा दिया गया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रहे डॉ संजय लाठर को 60 दिन का कार्यकाल मिला था।

सत्संग में आई 3 महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, सीएम योगी ने प्रकट किया शोक

 

 

Related Post

CM Yogi

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान- सीएम योगी

Posted by - March 14, 2026 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सहारनपुर जनपद में मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर पहुंचे और निर्माणाधीन पर्यटन…
AK Sharma

छठ पर घाटों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता, पूजा को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया जाएगा

Posted by - November 4, 2024 0
लखनऊ। भगवान भास्कर के उपासना के महापर्व छठ (Chhath Puja) पर शुद्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सूर्याेपासना…
cm yogi

दूरदर्शी नेतृत्व में कर व्यवस्था का नया लिखा जा रहा अध्याय: सीएम

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। जीएसटी सुधार (GST Reform) के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त…