भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल

652 0

4 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। ऐसे में गिल की टेस्ट सीरीज से बाहर होने की
संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अगर गिल बाहर होते हैं तो उनकी जगह 25 साल के अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह मिल सकती है। फिलहाल गिल ने इंग्लैंड में ही रहने का फैसला किया है। जहां वह फिजियो नितिन पटेल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की निगरानी में रहेंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि गिल को सीरीज से पहले सर्जरी की जरूरत है या नहीं।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि – ‘इस बात की संभावना है कि शुभमन गिल को पूरे टेस्ट दौरे से बाहर किया जा सकता है, भले ही अभी एक महीना बाकी है, चोट गंभीर है ये हमें पता चला है।’

बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होने जा रही है। पहला टेस्ट नॉर्थिंगम में खेला जाएगा। बाकी के चार टेस्ट लॉर्ड्स, लीड्स, ओवल और मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सीरीज 14 सितंबर तक चलेगी।

आइए नजर डालते हैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय भारतीय टीम पर –
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा,अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा। स्टैंडबाय खिलाड़ी- अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अरजान नागवासवाला और केएस भारत।

Related Post

Unity Mall

यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 200 करोड़ की स्वीकृति

Posted by - January 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राज्य में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन…
CM Dhami

एफआरआई में कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया स्थलीय जायज़ा

Posted by - November 3, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव…
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - October 5, 2024 0
धमतरी। जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महोत्सव का आज शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री…
Anand Bardhan

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

Posted by - April 6, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को…