भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर

782 0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक विवादित बयान दिया है। वाराणसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी मुसलमानों से करवायी है। इसलिए उनका डीएनए तो एक होगा ही। भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को ‘‘डर के इस चक्र में’’ नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है।

 

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया था, ‘‘ आरएसएस के भागवत ने कहा “लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी”। इन अपराधियों को गाय और भैंस में फ़र्क़ नहीं पता होगा लेकिन क़त्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक़, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे। यह नफ़रत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार का संरक्षण हासिल है।’’

बताते चलें कि रविवार को मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को ‘‘डर के इस चक्र में’’ नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मुसलमानों से देश छोड़ने को कहते हैं, वे खुद को हिन्दू नहीं कह सकते। वह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा यहां ‘हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों में इस आधार पर अंतर नहीं किया जा सकता कि उनका पूजा करने का तरीका क्या है।

Related Post

Ramlala

सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या

Posted by - April 17, 2024 0
अयोध्या । प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती…

आयुर्वेद, योग व नैचुरोपैथी से जुड़े विभाग पहले शुरू हो : योगी

Posted by - June 16, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कहा कि राज्य आयुष  विश्वविद्यालय में पहले चरण के अन्तर्गत आयुर्वेद, योग और नैचुरोपैथी से…