Azam Khan

Azam Khan मेदांता के आईसीयू में किए गए शिफ्ट

916 0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान ( Azam Khan) को सोमवार को यहां मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया जहां क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार आज दस मई को सपा सांसद आजम खान( Azam Khan) v को आॅक्सीजन की ज्यादा जरूरत (10 लीटर प्रति मिनट) पड़ रही है, इसको देखते हुए मेदांता अस्पताल, लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम ने उन्हें कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया जहां डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

मेदांता अस्पताल, लखनऊ के निदेशक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रविवार रात नौ बजे सपा सांसद मोहम्मद आजम खान (72) और उनके पुत्र अब्दुल्ला खान (30) को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सीतापुर के जिला कारागार में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान ( Azam Khan) और उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला खान को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा था कि अस्पताल के चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद सपा सांसद को कोरोना वायरस का  माडरेट इंफेक्शन बताया और साथ ही उन्हें चार लीटर आॅक्सीजन पर इलाज के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इसके पहले सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मधु गैरोला सहित जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने आज शाम आजम खान का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जेल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी आजम खान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के लिए राजी कर लिया।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने दोहराया ‘विकसित यूपी’ का अपना संकल्प, कहा- विपक्ष करे सार्थक चर्चा, सरकार सभी प्रश्नों का देगी जवाब

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…
AK Sharma

एके शर्मा ने समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन चौराहा विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन…
CM Yogi

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Posted by - April 15, 2024 0
नवादा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को…
Millets

श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर योगी सरकार का जोर

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार का श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष जोर है। कृषि विभाग की तरफ से…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का आरोप, शाह के इशारे पर CRPF जवान मतदाताओं को कर रहे परेशान

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री…