बाबा रामदेव

Ayodhya Verdict : बाबा रामदेव बोले- अब राम का वनवास खत्म, बनेगा मंदिर

1037 0

नोएडा। बाबा रामदेव ने ग्रेटर नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा है कि, अब राम का वनवास खत्म हुआ। अब अयोध्या में बनेगा राम मंदिर। इस वक्त हमें अराजक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत।

रामदेव ने कहा कि देश का माहौल न खराब होने दें। यह सरकार, मीडिया नहीं बल्कि देश की जनता की जिम्मेदारी है। वह शांति बनाए रखने में सहयोग दें। समाज में हम लोगों को कोई ऐसा कार्य नहीें करना चाहिए जिससे समाज में प्रतिशोध की भावना पैदा हो।

फैसले को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से ही हाई अलर्ट जारी है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट व मुस्तैद रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। संवेदनशील इलाके में विशेष नजर व अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का विवेक से इस्तेमाल करें। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व असत्यापित पोस्ट को आगे न भेजें। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की सुुरक्षा को बढ़ा दी गई है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Post

UP Board

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे होगा घोषित, योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक

Posted by - April 22, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल…
CM Yogi

प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता: सीएम योगी

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिवंगत विधायकों…

भारतीय जवानों के जवाब से पाक को आई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की याद

Posted by - October 21, 2019 0
जम्मू कश्मीर। भारतीय जवानों के कारनामे पर पाकिस्तान को भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक याद आ गई होगी।…