अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को गोली मारी

830 0

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने सोमवार को बापू भवन में अपने कार्यालय में पहुंच कर खुद को गोली मार ली। विशंभर को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विशंभर के आफिस से पुलिस को एक कागज पर लिखा नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है।

40 लाख बच्चे स्कूल छोड़ने पर मजबूर, 10 लाख कुपोषण की चपेट में- UNICEF

जानकारी के अनुसार छुट्टी के दिन विशंभर दोपहर में बापू भवन के आठवें तल पर स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। दोपहर लगभग पौने दो बजे अपने कार्यालय को अंदर से बंद कर उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के आफिस में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी भी बाहर आ गए। किसी तरह से दरवाजा तोड़ कर विशंभर को निकाला गया, पुलिस को सूचना दी गई और इलाज के लिए उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Post

AK Sharma

विधान सभा में गाजीपुर विधायक ओमप्रकाश सिंह के अनर्गल बयानों पर ऊर्जा मंत्री का करारा जवाब

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज गाजीपुर विधायक ओमप्रकाश सिंह के अनर्गल प्रलाप का जवाब देते हुए नगर विकास एवं…
CM Yogi

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

Posted by - July 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। जानकारी…