‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता हैं-अनुपम खेर

936 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, न्यूयॉर्क में ऋषि की सेहत का हाल जानने के लिए कई सेलेब यहां पहुंचते रहते हैं, हाल ही में एक्टर अनुपम खेर भी यहां उनसे मिलने पहुंचे।

ये भी पढ़ें :-ऋतिक रोशन की सुपर-30ने तोडा रिकार्ड, आठ दिन में कमा लिए इतने करोड़ 

आपको बता दें इस मुलाकात की तस्वीर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा ‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता है। यह दोनों धैर्य और जीत का उदाहरण हैं। फिजिकल और मेंटल दोनों तरीके से ठीक होने की राह और तेज होती है जब प्यार, केयर और दृषनिश्चय हो। बहुत अच्छा। जय हो।’

ये भी पढ़ें :-डिनर डेट के दौरान रोमांटिक अंदाज में दिखे टाइगर और दिशा 

जानकारी के मुताबिक हाल ही में ऋषि कपूर भावुक हो गए थे और उन्होंने बताया था कि उन्हें घर से दूर काफी समय हो गया है।उन्होंने आगे लिखा ‘मुझे न्यूयॉर्क में 9 महीने और 16 दिन हो गए हैं। मैं जब से यहां हूं दिन गिन रहा हूं। मैं घर को मिस करता हूं।’ घर वापस लौटेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा था, ‘मुझे यहां 11 महीने तक रहना है तो मैं अगस्त खत्म होने से पहले नहीं लौट सकूंगा। यह मेरे लिए मुश्किल समय था लेकिन इस दौरान नीतू और बच्चों ने मेरा बहुत साथ दिया। मैं सभी का आभारी हूं।’

Related Post

सलमान खान

फिल्म ‘राधे’में सलमान खान का दिखेगा जबरदस्त एक्शन, तीन विलेन से होगा मुकाबला

Posted by - March 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे’ में जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे। सलमान खान…
जैक मा इस्तीफा

एशिया दूसरे सबसे बड़े अरबपति जैक मा का जापान के सॉफ्टबैंक के बोर्ड से इस्तीफा

Posted by - May 18, 2020 0
नई दिल्ली। चीनी अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। बताया…

फोन पर रैली संबोधित करते हुए बोले योगी, ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी

Posted by - February 3, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बंगाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी। सीएम उत्तर…