निर्भया केस

निर्भया केस के गुनाहगार पवन का एक और पैंतरा नाकाम, क्यूरेटिव याचिका ख़ारिज

804 0

नई दिल्ली। निर्भया केस में दुष्कर्म व हत्या मामले के गुनाहगार पवन का एक और पैंतरा गुरुवार को उस वक्त नाकाम हो गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने उसके नाबालिग होने के दावे को ठुकरा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने चैंबर में सर्कुलेशन के जरिए यह कहते हुए पवन की क्यूरेटिव पिटीशन ख़ारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट ने चैंबर में सर्कुलेशन के जरिए यह कहते हुए पवन की क्यूरेटिव पिटीशन ख़ारिज कर दी। इसके साथ ही कहा है कि इसमें कोई नया आधार नजर नहीं आ रहा है। इसलिए मृत्यदंड पर रोक की अर्जी ख़ारिज की जाती है। बता दें कि पवन ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक और क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि वारदात के समय वह नाबालिग था इसलिए उसकी फांसी की सजा ख़ारिज की जाए।

लखनऊ विश्वविद्यालय का “LUCHEM” नाम का हैण्ड सैनिटाइज़र COVID-19 को देगा मात

पवन की नाबालिग होने की दलील को सुप्रीम कोर्ट पहले ही कर चुका है ख़ारिज

यह याचिका पवन ने सुप्रीम कोर्ट में उसकी पुनर्विचार याचिका ख़ारिज होने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर की थी। इस कयूरेटिव याचिका ख़ारिज होना तय था क्योंकि पवन की नाबालिग होने की दलील को सुप्रीम कोर्ट पहले ही ख़ारिज कर चुका है। यह याचिका जजों ने अपने चेंबर में सुनी थी, जिसमें किसी तरफ़ का वकील जिरह के लिए मौजूद नहीं होता है। जज अपने पुराने फैसले के संदर्भ में यह देखते हैं कि दोषी कोई बहुत अहम क़ानूनी पहलू तो नहीं ले आया है। जो कि कोर्ट में पहले जजों के सामने न रखा गया हो। इस मामले में सभी दोषी अपनी अपनी दलीलों को कई कई बार कोर्ट में रख चुके हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ख़ारिज कर चुका है। ट्रायल कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए 20 मार्च की सुबह का डेथ वारंट जारी किया हुआ है।

Related Post

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले- ‘ हे ईश्वर मेरी मदद कीजिए…’

Posted by - July 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल…
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 29, 2025 0
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) की गर्मी के बीच बक्सर की पवित्र भूमि बुधवार को “हर हर महादेव” और…
CM Dhami

CM ने रुद्रपुर वेलोड्रोम में राष्ट्रीय खेलों के साइकिलिस्टों को पदक प्रदान किए

Posted by - February 7, 2025 0
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम…
CM Bhajan Lal

अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - November 19, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने प्रदेश की जनता को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं…