Jhansi Medical College

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

241 0

लखनऊ। झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे (Jhansi Medical College Accident) में शिकार नवजातों के परिजनों को शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपयों की सहायता की घोषणा की गई है। घायलों के परिजनों को पचास-पचास हजार की सहायाता मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह सहायता राशि जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) के एनआईसीयू में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने रातों-रात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मौके पर भेजा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में असमय काल कवलित नवजात बच्चों के माता-पिता को 05-05 लाख रुपये तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने झांसी के मंडलायुक्त और डीआईजी को 12 घंटे में घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

दस बच्चों की हो गई थी मौत

महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकलें मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है, वे जल्द ठीक हो जाएंगे। आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं।

Related Post

AK Sharma

मोदी-योगी सर्वसमाज को ही अपना परिवार मानते हैं और उसी की खुशहाली और समृद्धि के लिए कर रहे दिन-रात कार्य

Posted by - March 27, 2025 0
लखनऊ/मऊ:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति…
CM Yogi attended the 42nd session of UP Judicial Service Association

हमारी गति जितनी तेज होगी, आम जनमानस में विश्वास उतना ही मजबूत होगा- मुख्यमंत्री

Posted by - August 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सुशासन का लक्ष्य तभी प्राप्त हो सकता है, जब हमारी न्यायिक…
JPS Rathore

बरेली में अब अमन-चैन, विपक्षी नेता सिर्फ माहौल बिगाड़ना चाहते हैंः जेपीएस राठौर

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने कहा है कि बरेली में…
Sanjay Gupta

संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसमें राजधानी के विभिन्न…