Anil Vij

‘… इस बार सीएम पद के लिए ठोकूंगा दावा’, अनिल विज का बड़ा एलान

287 0

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद का दावा किया है। अनिल विज (Anil Vij) ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने खुद को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा पेश किया है।

अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज (Anil Vij) ने रविवार को अपने चुनाव कार्यालय से संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान विज ने सीएम पद के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विज ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से किए गए विकास कार्य गिनाने के बाद अंत सीएम पद के लिए दावा किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैं छह बार चुनाव लड़ चुका हूं और जीत चुका हूं। अब सातवीं बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। मगर इस बार सारे हरियाणा प्रदेश की जनता के कहने पर, मुझे सारी हरियाणा की जनता आकर मिल रही है। मैं हरियाणा की सारी जनता के कहने पर मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करता हूं। सीएम बनाना या न बनाना हाईकमान का काम है, लेकिन अगर मुझे सीएम बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा।

इस घोषणा के बाद विज (Anil Vij) के चुनाव कार्यालय पर ढोल बजने लगे और कार्यकर्ता खुशी में जमकर झूमते नजर आए। गौरतलब है कि पूर्व में गृहमंत्री रहने के बाद दौरान कई बार विज को सीएम बनाने को लेकर अफवाहें चलीं थी मगर हर बार विज यही कहते रहे थे कि उन्होंने कभी नेतृत्व से सीएम पद नहीं मांगा। इस बार जब विज सातवीं बार चुनावी मैदान में जा रहे हैं तो यह कार्ड चलकर उन्होंने संगठन को भी साफ संदेश देने का काम किया है।

Related Post

Brajesh Pathak

प्रदेश में 35 सरकारी तथा 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज उपलब्ध: ब्रजेश पाठक

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुये कहा कि प्रदेश…
पूर्वोत्तर में हिंसा

संसदीय कार्यमंत्री लोकसभा में बोले-कांग्रेस कर रही है पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की कोशिश

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर में हिंसा भड़काने…
CM Dhami visited Sahastradhara Crossing market

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोगकरना हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है: सीएम धामी

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान…