Anandi Ben

आयुष विवि के रूप में पूर्वांचल में शुरू हो रहा आयुर्वेद का बड़ा सेंटर : राज्यपाल

188 0

गोरखपुर। प्रदेश के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) ने किसानों का आह्वान किया कि वे ‘एक गांव-एक औषधीय पौधा’ अभियान की शुरुआत करें। आयुष विश्वविद्यालय के रूप में पूर्वांचल में आयुर्वेद का बड़ा सेंटर शुरू हो रहा है और इसके माध्यम से औषधीय खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

लोकार्पण समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का अभिवादन करते हुए राज्यपाल (Anandi Ben Patel) ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के आसपास के गांवों के किसान औषधीय पौधो की खेती कर अधिक आर्थिक उपार्जन कर सकते हैं। इससे बिना हानि वाली दवाएं बनेंगी और जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि एक गांव में एक तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएं तो दूसरे गांव में दूसरे तरह के।

राज्यपाल (Anandi Ben Patel) ने कहा कि चिकित्सा की सारी पद्धतियों के होते हुए भी यह विचार करना जरूरी है कि क्या हम हर जगह पहुंच पाए हैं। उन्होंने अपील की कि आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये होम्योपैथ और आयुर्वेद की हानिरहित दवाएं लोगों तक पहुंचाई जाए। इसमें डॉक्टरों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। राज्यपाल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी जन आरोग्यता के लिए सदैव चिंता करते हैं।

आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी संबोधित किया। स्वागत संबोधन आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के. रामचंद्र रेड्डी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद, सांसद रविकिशन शुक्ल, स्थानीय विधायक महेंद्रपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Post

”दुर्गा पूजा महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं – जगदीप

Posted by - October 15, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को हुए इस महोत्सव की बैठक व्यवस्था से धनखड़ खुश नहीं थे। कार्यक्रम का आयोजन…
जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया…
UP Police

नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऑडियो और वीडियो, पुलिस की साख पर लगा बट्टा

Posted by - February 20, 2021 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अपनी छवि जनता के बीच अच्छी करने के लिए तरह-तरह…