Dr. Ambedkar Jayanti holiday cancelled in schools

डॉ. अंबेडकर जयंती पर स्कूलों में नहीं होगा अवकाश, सरकार ने जारी किया ये आदेश

294 0

देहारादून: भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) सोमवार (14 अप्रैल) को मनाई जाएगी। आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) केंद्र सरकार की गजटेड छुट्टियों में शामिल है, इसलिए इस दिन देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहते हैं। हालांकि, उत्तराखंड में 14 अप्रैल को स्कूलों में कोई अवकाश नहीं रहेगा।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 14 अप्रैल को स्कूलों में कोई अवकाश नहीं रहेगा। इसके स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षा महानिदेशक (उत्तराखंड) झरना कमठान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है- सामाजिक न्याय, समानता एवं समता के मसीहा तथा दलितों के अधिकारों के संरक्षक डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती (Ambedkar Jayanti) दिनांक 14 अप्रैल 2025 को हर्षोल्लास के साथ व्यापक रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर डॉ० अम्बेडकर जी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिये गये मार्गदर्शन एवं उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं को डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्ष से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाये।

Image

अतः निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 14 अप्रैल, 2025 को डॉ० अम्बेडकर जी की जयन्ती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर राज्य के समस्त विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाये, जिसमें डॉ० अम्बेडकर जी की जीवनी, उनके द्वारा समानता, न्याय, सामाजिक उत्थान, अस्पृश्यता, संविधान निर्माण आदि क्षेत्रों में किये गये कार्यों से सम्बन्धित भाषण, निबन्ध, पोस्टर, नाटक आदि प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित / पुरस्कृत किया जाय।

Related Post

CM Dhami

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

Posted by - September 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को बारिश के बाद प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के…
CM Dhami

सनातन पर स्टालिन का बयान उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक : धामी

Posted by - September 4, 2023 0
देहारादून। सनातन पर आईएनडीआईए गठबंधन के एक सदस्य के घटिया बयान देने को इसे राजनीतिक गठबंधन की मानसिकता का प्रतीक…
CM Dhami

राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महिला समूहों के उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम धामी

Posted by - November 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप…
CM Dhami

नेताजी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया: सीएम धामी

Posted by - January 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bose Jayanti) पर मुख्यमंत्री आवास में उनके…