Governor

राज्यपाल की अध्यक्षता में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक सम्पन्न

433 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (Governor) एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की कार्यपालक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल के समक्ष निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय (गुप-ए) पद पर नियुक्ति हेतु प्रस्ताव, विभागीय प्रोन्नति समिति (डी0पी0सी0) द्वारा संग्रहपाल (गुप-ए) पद पर प्रोन्नति हेतु संस्तुति उपरान्त कार्यकारिणी को सूचना एवं अनुमोदन प्रस्ताव के साथ-साथ इलाहाबाद संग्रहालय के वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021-22 एवं वार्षिक लेखा वर्ष 2021-22 को अनुमादित कर अंगीकृत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में राज्यपाल ने संग्रहालय में निर्मित हो रही आजाद गैलरी की प्रगति को भी देखा। उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय समिति एवं कार्यपालक समिति द्वारा प्रस्तुत किए गए वार्षिक प्रतिवेदन एवं वार्षिक लेखा का अनुमोदन भी किया। इसी क्रम में उन्होंने संग्रहालय के स्वतंत्र प्रवेश द्वार के निर्माण पर भी चर्चा की।

टैक्‍स सेविंग FD पर ये बैंक दें रहे सबसे ज्यादा ब्याज

बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, इलाहाबाद संग्रहालय समिति और कार्यपालक समिति के सदस्य-सचिव, कुलपति एवं प्रभारी निदेशक डा0 अखिलेश कुमार सिंह, दो विशेषज्ञ तथा आनलाइन बैठक में जुड़े संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से संयुक्त सचिव लिली पाण्डेय के प्रतिनिधि अभिषेक नारंग तथा संग्रहालय की कार्यपालक समिति के सदस्य एवं पूर्व महानिदेशक एन0आर0एल0सी0 लखनऊ डा0 बी0बी0 खरबड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने बिना कोई नया कर लगाए बढ़ाया सरकार का राजस्व

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक उथल पुथल के बावजूद प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन में…
AK Sharma

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग…
CM Yogi

वो लोग वीआईपी कल्चर की बात करते हैं, जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए :सीएम

Posted by - February 19, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की…
cm yogi

तत्परता से करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का…