दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

717 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। दूसरे चरण में एक अप्रैल को चार जिलों के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि इस चरण में 75,94,549 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और 171 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। दूसरे चरण में 10,620 मतदान केंद्रों पर मतदान कराए जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस चरण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 651 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इस चरण में बांकुड़ा (भाग दो), पूर्व मेदिनीपुर (भाग एक), पश्चिम मेदिनीपुर (भाग दो) और दक्षिण 24 परगना (भाग एक) में मतदान होंगे। पूर्व मेदिनीपुर में सीएपीएफ की कुल 199 कंपनियां तैनात की जाएंगी जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में 210 कंपनियां, दक्षिण 24 परगना में 170 और बांकुड़ा में 72 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ में मिला हाथी के बच्चे का शव

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर काफी गहमागहमी रही जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने भाजपा नेता और उनके पूर्व अनुयायी शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिन में नंदीग्राम में अधिकारी के समर्थन में बंगाल के सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोडशो किया। वहीं व्हीलचेयर पर बैठीं ममता ने अपने चुनाव क्षेत्र में कई स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया।  इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रैलियों को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैलियों में तृणमूल कांग्रेस सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए  तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और जोर दिया कि खेल अब खत्म हो जाएगा। ममता ने गर्मी के बावजूद पश्चिम मेदिनीपुर में दो रैलियों को संबोधित किया।
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी इस दौरान ममता के साथ थे। उन्होंने अधिकारी परिवार पर हमला बोला और उन्हें ैगद्दारै और ैमीर जाफÞरै कहा तथा लोगों से उन्हें वोट नहीं देने की अपील की।

 

Related Post

Sainik School

सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल (…
CM Yogi

बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक, कभी नहीं आने वाला कयामत का दिन

Posted by - February 10, 2026 0
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ मेले को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Posted by - July 12, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कांवड़ मेले (Kawad Mela) को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार में अधिकारियों में…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत…