Tunnel Accident

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित

375 0

लखनऊ। किसी भी आपदा में अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) पूरी संवेदनशीलता से प्रयास करती है। इसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे ( Tunnel Accident) में भी दिखाई दे रहा है। हादसे में फंसे यूपी के श्रमिकों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। खुशी की बात ये है कि हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित हैं। सीएम योगी (CM Yogi) के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार यूपी के सभी लोगों के रेस्क्यू में लगी है और हर जानकारी साझा की जा रही है। वहीं सभी 8 लोगों के परिजनों को रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर यहां हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

हर जानकारी से कराया गया अवगत

उत्तर प्रदेश के कुल 8 श्रमिकों के हादसे ( Tunnel Accident) में फंसे होने की जानकारी मिली है। इनमें 6 लोग श्रावस्ती से, एक लखीमपुर खीरी से और एक मिर्जापुर से हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 8 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूरों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। इसी तरह, लखीमपुर खीरी के तहसीलदार निघासन द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूर के परिवार से मुलाकात कर उन्हें जानकारी प्रदान की गई।

वहीं, मिर्जापुर के आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है।

Related Post

हवाई यात्रियों को खुशखबरी

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने दी उड़ान के दौरान WiFi सेवा को मंजूरी

Posted by - March 2, 2020 0
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने भारत के उन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाई है, जो हवाई उड़ानों के द्वारा…
CM Dhami

प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 20, 2025 0
राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने…
cm yogi

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की।…