अखिलेश यादव ने कानपुर से की ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत, बीजेपी ने साधा निशाना

761 0

कानपुरसपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की मंगलवार की दोपहर शुरुआत कर दी। इस दौरान हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। और जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा यूपी के शहरी इलाक़ों के साथ-साथ गांवों में भी जाएगी। आज विजय रथ यात्रा के पहले चरण में अखिलेश यादव कानपुर के साथ हमीरपुर तक लोगों का हालचाल लेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है, तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। अखिलेश यादव ने कहा, रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है.

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीजेपी का कहना है कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जब परिवार ही एक नहीं है और उसी के अंदर विभाजन है तो समाजवादी पार्टी के लोग विभाजन की राजनीति ही करेंगे। उनका चाल चरित्र चेहरा तो परिवार से ही दिखता है। बेटे जान ने चाचा जान और अब्बा जान का क्या हश्र किया है वो आपके सामने है।

Related Post

कीर्ति आजाद

कांग्रेस का ‘हाथ’ थामते ही कीर्ति आजाद ने पीएम पर बोला हमला

Posted by - February 18, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी निलंबित नेता कीर्ति आजाद ने सोमवार यानी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कीर्ति आजाद कांग्रेस अध्यक्ष…
CM Yogi

अपशिष्ट आदि गंदी चीजों की मिलावट की तो संचालक/प्रोपराइटर पर भी होगी कठोर कार्रवाई: योगी

Posted by - September 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट पाए जाने पर रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…

Pappu Yadav की तबीयत बिगड़ी

Posted by - May 15, 2021 0
JAP (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) को DMCH के डॉक्टरों की टीम ने पटना रेफर कर…

कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, चिदंबरम बोले- पार्टी को करना होगा मंथन

Posted by - August 16, 2021 0
सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव…
school

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखेगी योगी सरकार, शासनादेश जारी

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने गरीब बच्चों को निजी स्कूलों (Private Schools) में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था को संशोधित…