Swami Prasad

स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिलेश को भरोसा, विधान परिषद का दिया टिकट

548 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (UP MLC) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से एमएलसी चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का नाम तय हो गया है। वहीं, उन्‍होंने पर्चा भी खरीद लिया है, जबकि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 7 जून को नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि इसी 6 जुलाई को यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जिसके लिए 20 जून को चुनाव होना है।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के अलावा सपा की तरफ से सोबरन सिंह यादव का भी विधान परिषद में जाना लगभग तय माना जा रहा है। मैनपुरी की कहरल सीट से कई बार विधायक चुने गए यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी, अब सपा उनको विधान परिषद भेजकर उनका धन्‍यवाद करना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी कुल 4 लोगों को विधान परिषद भेज सकती है। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा से अरविंद राजभर विधान परिषद जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा यूपी विधान परिषद चुनाव में सीटों प्रत्याशी उतारेगी। वह अब तक 7 सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है, वहीं दो नामों पर मंथन जारी है। भाजपा एक दो दिन में प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।

कबीर दास ने पहले समाज को जगाया, फिर चेताया: राष्ट्रपति

9 जून है नामांकन की आखिरी तारीख

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 9 जून है। इसके बाद 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, तो 13 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वहीं, 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा को किया निलंबित

Related Post

Divyangjan

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन (Divyangjan) अब अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें…
CM Yogi

हमारे पूर्वजों ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी, जिसकी चर्चा नहीं होती है: मुख्यमंत्री

Posted by - October 21, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को देश में बड़ी बहस छेड़ते हुए कहा कि देश में ब्रिटिश…
CM Yogi performed Rudrabhishek on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से…