AK Sharma

पीएम मोदी को उप्र के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कराया प्रदर्शनी का अवलोकन

356 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में भारत सरकार के न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय द्वारा आयोजित 4th Globle RE-INVEST 2024 समिट में यूपीनेडा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को अवलोकन कराया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने इस दौरान उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना तथा प्रदेश के शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से संतोष व्यक्त किया और उन्होंने अपने वक्तव्य में भी अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों तथा प्रदेश के अन्य शहरों में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और इसके सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की प्रशंसा की।

Related Post

Supreame Court

SC ने कहा- सरकार से जुड़े लोग, अधिकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर काम नहीं कर सकते

Posted by - March 12, 2021 0
नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी करने वाला (State Election…
Babul Supriyo

बंगाल चुनाव में बाबुल सुप्रियो भी उम्मीदवार, सांसद-अभिनेता को भी टिकट

Posted by - March 14, 2021 0
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो Babul Supriyo को टालीगंज…
Congress

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए कांग्रेस नेता ने हाईकमान को दी नसीहत

Posted by - July 14, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ चूका है और इससे पहले उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का सिलसिला चालू है।…