AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने प्रत्येक वेंडर के पास डस्टबिन रखवाने के दिए निर्देश

353 0

लखनऊ। नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ नगर निगम द्वारा आईजीपी चौराहा, विभूति खण्ड में विकसित किए गए मॉडल वेंडिंग जोन का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस वेंडिंग जोन को नागरिकों और वेंडर के लिए और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। वेंडिंग जोन की नियमित साफ़ सफ़ाई कराने तथा प्रत्येक वेंडर के पास डस्टबिन रखवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे लोग परिचित हो, यहां पर गेट बनवाए, जिसमें इसका नाम भी लिखा हो।

पहले यह वेंडिंग जोन अव्यवस्थित रूप में था, इसमे कूड़े का ढेर पड़ा रहता और ठेले वाले ठेला आदि लगते थे। इसको लखनऊ नगर निगम द्वारा व्यवस्थित रूप में विकसित किया गया है।

इस वेंड़िग जोन में 40 दुकाने विकसित की गयी है, जिसमें शेड़ की व्यवस्था, ग्रेनाईट / कजरिया फ्लोरिंग, बेन्चेज, डेकोरेटिव लैम्प पोस्ट (म्यूजिक सिस्टम सहित), राउण्ड टेबिल, पब्लिक एनाउन्समेंट स्पीकर, चार्जिंग प्वाइंट, वाशिंग एरिया, पेयजल, पार्किंग आदि सुविधायें मिलेगी।

कचरे को सही तरीके से छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजने में सक्षम है MRF सेन्टर: एके शर्मा

निरीक्षण के दौरान महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता (सिविल) आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Post

yogi cabinet

महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 1 करोड़ तक की संपत्ति पर मिलेगी स्टाम्प शुल्क में छूट

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब…
AK Sharma

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे प्रयागराज महाकुम्भ, एके शर्मा ने किया स्वागत

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ/प्रयागराज: केन्द्रीय मंत्री उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) रविवार को दोपहर बाद प्रयागराज महाकुम्भ…
Defense Corridor

डिफेंस कॉरिडोर में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही योगी सरकार

Posted by - July 15, 2024 0
लखनऊ। देश को रक्षा उत्पाद के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में आकार ले रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर…

बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब

Posted by - August 30, 2021 0
बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सबकुछ अभी ठीक नहीं है, RJD नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के…