AK Sharma

एके शर्मा ने शहीदों को किया नमन, परिवारों को किया सम्मान

302 0

आजमगढ़। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। नौ अगस्त को दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। पहली घटना काकोरी ट्रेन एक्शन जिसमें हमारे देश की क्रांतिकारियों ने नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में अंग्रेजी सेना के सामानों की लूट कर अंग्रेजों को बड़ी चुनौती दी थी।

उक्त बातें प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र में काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहीं। हरिऔध कला केन्द्र में काकोरी एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रहे। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 11 परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि इसके साथ दूसरी बड़ी घटना आज के ही दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल सभी बलिदानियों का कर भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद वीर शहीदों को इस अवसर पर याद करते हैं। आज के दिन से शुरू हुआ यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इसके बाद से ही हर घर तिरंगे की शुरूआत होगी। 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएग। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।

सीएम योगी ने डाक अनावरण व संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि नगर विकास लगातार बेहतरी के लिए काम कर रहा है। हम अपने नगरों को लगातार वैश्विक बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

इस मौके पर मंडलायुक्त मनीष कृष्ण, डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, डीडीओ संजय सिंह, पीडी रिचा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

जनता ने योगी के विश्वास पर लगाई मुहर, उद्यमियों ने विकास के पथ पर बढ़ाया

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। रामपुर और आजमगढ़, जिसने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आह्वान पर उपचुनाव में कमल खिलाया। योगी आदित्यनाथ ने इन…
CM Devendra Fadnavis

इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुम्भ, योगी सरकार बधाई की पात्र : देवेन्द्र फडणवीस

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे,…
CM Yuva Yojana

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

Posted by - April 1, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम…
PM Swanidhi

सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिखा असर, प्रदेश में 16,23,000 लाभार्थियों ने उठाया पीएम स्वनिधि का लाभ

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की संवेदनशीलता का बड़ा असर…

राजस्थान : माकन का दावा, कांग्रेस के कई नेता मंत्री पद छोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं

Posted by - July 30, 2021 0
राजस्थान सरकार के भीतर मची अंतर्कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा- कई मंत्री इस्तीफा देकर संगठन…