AK Sharma

एके शर्मा ने बड़ागांव में नए बस स्टॉप का किया उद्घाटन, झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

405 0

रानीपुर। मऊ नगर पालिका क्षेत्र के बड़ागांव में परिवहन निगम ने नया बस स्टॉप बनाया है। अब यहां हर दिन रोडवेज की बसें रुकेंगी। इससे आसपास के 12 से अधिक गांव के लोगों को रोडवेज बस सेवा आसानी से उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को बड़ागांव में फेयर बस स्टॉप दिलाया और यहां से नई बस सेवा का उद्घाटन किया। ये बस हर दिन सुबह नौ बजे मऊ डिपो से चलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी।

मऊ डिपो से चलने के बाद रोडवेज बस मिर्जाहादीपुरा के बाद सीधा खुरहट बाजार में रुकती थी। इसके चलते बड़ागांव सहित आसपास के 12 से अधिक गांव के लोगों से मऊ डिपो तक किराया लिया जाता था।

अब बड़ागांव में स्टॉपेज बन जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। जो लोग रोडवेज बस की सेवा लेने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर जाते थे और उनका अधिक किराया लगता था। उससे भी लोगों को सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री की इस पहल की सराहना की।

Related Post

अंग्रेज इतिहासकारों और वामपंथियों को दोष देना बंद करें – अमित शाह

Posted by - October 17, 2019 0
वाराणसी। आज यानी गुरुवार को बनारस पहुंच गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं।जहां पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्वलन कर…
CM Yogi

इस आपदा का मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा: सीएम योगी

Posted by - October 12, 2022 0
बलरामपुर/अयोध्या/गोंडा/श्रावस्ती/बहराइच/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित जनपदों (अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच) का दौरा…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) के पूर्व कुंभ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे । योगी सरकार…
CM Yogi

सीएम योगी के निर्देश पर टीम यूपी ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - November 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक…
Godaan

सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म…