AK Sharma

कुर्सी पर बैठकर ‘ऑल इज वेल’ की झूठी रिपोर्ट बनाने से कुछ नहीं होगा, जनता को फेस करिए: एके शर्मा

114 0

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) अलग-अलग वजहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी बिजली कटौती की समस्या को सुनते हुए जय श्रीराम का नारा लगाकर तो कभी बिहार में एनडीए सरकार की 125 यूनिट बिजली फ्री योजना पर तंज़ कसके। इस बीच प्रदेश में बिजली की कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री जी ने अफसरों की जमकर क्लास लगायी है। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एके शर्मा को अफसरों से यह कहते सुना जा सकता है कि जनता उन्हें और सरकार को भला-बुरा कह रही है और वे कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है।

जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को लखनऊ के शक्ति भवन में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चेयरमैन से लेकर XEN स्तर तक के अफसरों को जमकर फटकार लगायी। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘प्रदेश में क्या हो रहा है… हमारी मौजूदगी में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, हमारे सामने विधायक और जनप्रतिनिधि हमें और सरकार को गालियां दे रहे हैं और आप लोग कहते हैं कि सब कुछ ठीक है? ये नहीं चलेगा कार्यशैली में सुधार लाइये, एसी कमरों से बाहर निकलिए, अब सख्त एक्शन होगा।”

मंत्री (AK Sharma) ने अफसरों को जनता की समस्याओं से अनजान बताया और कहा, “बिजली विभाग कोई बनिए की दुकान नहीं है, यह जनसेवा है। गलत बिल, फालतू एफआईआर और झूठी रिपोर्टों की वजह से जनता परेशान है। आप लोग सरकारी को बदनाम करने की सुपारी ले चुके हैं।” उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा, “मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। अब ये सब नहीं चलेगा। जो फील्ड में नहीं जाएंगे और लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

एके शर्मा (AK Sharma) ने दो टूक कहा कि बिजली सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गलत जगह विजिलेंस के छापे मारे जा रहे हैं, जहां असली बिजली चोरी हो रही है, वहां कोई नहीं जाता। एफआईआर के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। ट्रांसफार्मर जल जाता है तो हफ्तों तक बदला नहीं जाता। इसलिए कह रहा हूं कि जनता को फेस करिए। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठकर ‘ऑल इज वेल’ की झूठी रिपोर्ट बनाने से कुछ नहीं होगा।

Related Post

UP में OBC के हिस्से की 18 हजार नौकरियां खा गई भाजपा सरकार-सांसद संजय सिंह

Posted by - August 11, 2021 0
राज्यसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक, 2021 पर चर्चा जारी है, कांग्रेस, आप, शिवसेना और कई दलों…
Nitin Gadkari took a dip in the Triveni Sangam

उत्तर प्रदेश ने कठिन कार्य को भी सरलतापूर्वक बनाया संभवः नितिन गडकरी

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh)के महासमागम की दिव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन यहां दिग्गजों का तांता…
AK Sharma

बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जमा किया करोड़ो का बिजली बिल: ए0के0 शर्मा

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) की पहले से राज्य के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जागरूक…
cm yogi

दूरदर्शी नेतृत्व में कर व्यवस्था का नया लिखा जा रहा अध्याय: सीएम

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। जीएसटी सुधार (GST Reform) के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त…
CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…