AK Sharma

जल संरक्षण और क्षेत्र विशेष की आवश्यकता के अनुसार करें कृषि: एके शर्मा

260 0

मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर में शुक्रवार का किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले का थीम गुणवत्ता बीज: विकसित भारत का आधार था। मेले का उदेश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों के महत्व और कृषि उत्पादन में उनके योगदान के प्रति जागरूक करना था। मेले में उत्तर प्रदेश, बिहार तथा आस पास के अन्य राज्यों के करीब आठ हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने किसानों को वर्चुअली संबोधित किया। बताया कि किसान नई तकनीकों व गुणवत्तायुक्त बीजों के प्रयोग से कृषि उत्पादकता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण और क्षेत्र विशेष की आवश्यकता के अनुसार कृषि करने पर बल दिया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. उधम सिंह गौतम ने किसानों को बताया कि जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि तथा कृषि जोत में कमी जैसी चुनौतियों को देखते रखते हुए गुणवत्तायुक्त बीज के प्रयोग, कृषि के आधुनिक तकनीकों तथा कृषि अनुसंधान के माध्यम से कृषि उत्पादकता में वृद्धि प्राप्त की जा सकती है।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भारतीय बीज विज्ञान संस्थान किसानों की कृषि से जुड़ी समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

दस्तक अभियान चलाकर लोगों को डेंगू के बचाव से करें जागरूक: एके शर्मा

इस दौरान किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। मेले में विभिन्न कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जिनमें ड्रोन, ट्रैक्टर और अन्य आधुनिक उपकरण विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। किसानों को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के 36 स्टाल लगे थे। इनमें किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक, बीज उत्पादन विधियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले के संयोजक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के विभागाध्यक्ष डॉ. एएन सिंह, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के विभागाध्यक्ष, डॉ. पीके कटियार, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो मऊ के निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक कुमार सिंह मौजूद थे।

Related Post

AK Sharma

भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के दोषी…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

रामोत्सव 2024: 22 को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी से आलोकित होगी रामनगरी

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या। श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव (Deepotsav) व भव्य आतिशबाजी (Fireworks)…
CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Posted by - September 5, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा…