Ajay kumar lallu

योगी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा- बिना इलाज-ऑक्सीजन मर रहे लोग, बताइए कहां कराएं जांच

996 0

लखनऊ । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कई दिनों से प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक कोरोना केस मिल रहे हैं। लगातार कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी ने दहशत पैदा कर दी है। महमारी के कहर से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। अस्पताल ऑक्सीजन, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं। संकट के समय में करीब 20 देश भारत की मदद को आगे आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.80 लाख के करीब नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई।

बिना इलाज लोग मर रहे और मुख्यमंत्री कह रहे बेड की कमी नहीं: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को योगी सरकार पर हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu ) ने कहा कि इलाज नहीं है, बेड नहीं है। लोग मर रहे हैं, ऑक्सीजन की लंबी लाइन लगी हुई है। फिर भी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोरोना जांच हो रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) बता दीजिए एक प्राइवेट लैब जहां जांच हो रही हो।

Related Post

आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने VIDEO शेयर कर कहा बीजेपी ने शिवसेना को ऐसे दी पटखनी

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन बड़ा बदलाव का रहा है। शुक्रवार देर रात तक कांग्रेस -एनसीपी…
Gyanvapi Masjid

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ सर्वे

Posted by - May 15, 2022 0
वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) श्रृंगार गौरी मामले में न्यायालय के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा…
Sanjay Prasad

अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

Posted by - August 31, 2022 0
लखनऊ। 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) आज सेवानिवृत्त हो गए। वे उत्तर प्रदेश सरकार में…