कोविड-19 के खिलाफ जंग

कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रही एम्‍स की डॉ. अंबिका के छलके आंसू, पर हौंसले हैं बुलंद

961 0

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में अब तक 4,281 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 111 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में जरूरी सेवाओं में जुटे लोगों के हौंसले लगातार कायम हैं।

परिवार से दूर रहकर मरीजों के इलाज में जुटी एम्‍स की डॉक्‍टर अंबिका ने इसे कोविड 19 के खिलाफ एक युद्ध बताया

इनमें डॉक्‍टर भी शामिल हैं। वह अपने परिवार से दूर मरीजों के इलाज और देशसेवा में जुटे हैं। दिल्‍ली स्थित एम्‍स के डॉक्‍टर भी पूरे जोश के साथ कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। परिवार से दूर रहकर मरीजों के इलाज में जुटी एम्‍स की डॉक्‍टर अंबिका ने इसे कोविड 19 के खिलाफ एक युद्ध बताया है।

कभी-कभी मुझे डर लगता है कि कहीं मैं और मेरा परिवार संक्रमण के शिकार न हो जाए

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान डॉ. अंबिका ने कहा कि ‘कोविड 19 के खिलाफ यह एक युद्ध है। कभी-कभी मुझे डर लगता है कि कहीं मैं और मेरा परिवार संक्रमण के शिकार न हो जाए। अगर हमें कुछ होता है तो हमारा परिवार हमें देखने नहीं आ सकेगा और अगर उन्‍हें कुछ होता है तो हम भी नहीं जा सकेंगे।

डॉक्‍टर अंबिका की आंखों में यह बात कहते हुए आंसू आ गए कि वह अपने परिवार से काफी लंबे समय से नहीं मिली हैं

डॉक्‍टर अंबिका की आंखों में यह बात कहते हुए आंसू आ गए कि वह अपने परिवार से काफी लंबे समय से नहीं मिली हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरी फेमिली काफी शक्तिशाली है। उन्‍होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि सब चीजें छोड़ दो और वापस आ जाओ।

Related Post

प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

Posted by - January 31, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को प्लास्टिक…
pm modi

कल्याणी में प्रधानमंत्री मोदी की रैली- कूचबिहार हिंसा दीदी के मास्टरप्लान का हिस्सा

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकाता। बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव के लिए पीएम मोदी (PM Modi) आज कई इलाकों में चुनावी रैली कर…