चुनाव आयोग सख्त

योगी, माया के बाद चुनाव आयोग ने आजम और मेनका के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

927 0

लखनऊ। सीएम योगी और मायावती के खिलाफ कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा पार्टी के नेता आजम खान को भी चुनाव प्रचार से रोक दिया है। मेनका गांधी को मंगलवार यानी आज सुबह 10 बजे से 48 घंटे तक और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया है।

ये भी पढ़ें :-Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, चुनाव जीतने के लिए RSS की ले रही मदद 

आपको बता दें मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को कहा था कि अगर उन्हें कम वोट मिले तो इसका असर होने वाले काम पर पड़ेगा। इसी तरह आजम खान ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इन दोनों के बयानों पर खूब हंगामा मचा था।

ये भी पढ़ें :-सीएम-माया को लेकर EC के फैसले बोली कांग्रेस, क्या मोदी जी के खिलाफ आयोग करेगा कार्रवाई? 

जानकारी के मुताबिक योगी ने अपने बयान में कहा था, ‘अगर कांग्रेस, एसपी, बीएसपी को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।’ योगी ने देवबंद में बीएसपी प्रमुख मायावती के उस भाषण की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की थी जिसमें मायावती ने मुस्लिमों से एसपी-बीएसपी गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

Related Post

Kamal Kishore

कमल किशोर’कमांडो’ बने यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अनुसूचित जाति…

धोनी के संन्यास की खबर सुनते ही भावुक हुईं लता, कहा ‘आपसे अनुरोध है रिटायरेंट के बारे में न सोचिए’

Posted by - July 11, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 में कल भारत का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। इस विश्व कप में…